बंद खदानों में खनन गतिविधियां पूरी तरह बंद मिलीं, अवैध गिट्टी से भरा ओवरलोड डम्पर जब्त

ग्वालियर। खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले की डबरा तहसील के अंतर्गत ग्राम बिलौआ क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी जिला खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर बंद की गई खदानों और स्वीकृत खदानों का जायजा लिया गया, जिसमें बंद खदानों में खनन गतिविधियां पूरी तरह बंद पाई गईं।

भ्रमण के दौरान क्षेत्र में स्थापित जांच नाकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें रजिस्टरों और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खनिज गिट्टी से भरा एक ओवरलोड डम्पर पकड़ा गया। खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर थाना बिलौआ की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया है।

पकड़े गए वाहन पर ‘मध्य प्रदेश खनिज नियम, 2022’ के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक, प्रभारी खनिज निरीक्षक एवं अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

बजाज फिनसर्व का दूसरी तिमाही का मुनाफा 25.4 प्रतिशत बढ़कर 5,952 करोड़ रुपये पर

Tue Nov 3 , 2026
मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) बीमा और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फिनसर्व को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में समेकित आधार पर 5,952 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो एक साल पहले की समान तिमाही से 25.4 प्रतिशत अधिक है। बजाज फिनसर्व के निदेशक मंडल […]

You May Like