CEO गिरिराज का औचक निरीक्षण: कीचड़, अधूरे आवास और लापरवाही पर फटकार

गुना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरिराज दुवे जनपद पंचायत चाचोडा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटरा, एवं ग्राम पंचायत भेसुआ का ओचक निरिक्षण किया गया ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर कीचड़ देखकर सचिब को फटकार लगाते हुए तत्काल आज ही सुपड़ी बाले ट्रेक्टर से कीचड़ को साफ करने, एवं मुख्य मार्ग के आसपास पड़े हुए घूरो को साफ करने के निर्देश दिए, ग्रामीण एवं सचिव से चर्चा के दौरान रास्ते में कीचड़ होने का कारण पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया की पी एच ई विभाग द्वारा
नल जल योजना की लाइन ग्राम में डाली गई थी इन इनके द्वारा सीसी की खुदाई कर लाइन डाली गई थी जिसमें सही तरीके से सीसी का रिपेयरिंग कार्य नहीं किया गया इस कारण से कीचड़ होने लगा। सीईओ द्वारा सचिब को ग्राम के मुख्य मार्ग पर सीसी करवाने के निर्देश दिए, दोनों ग्राम पंचायत में आवास का निरीक्षण किया गया एवं अपूर्ण आवास को पूर्ण करवाने के लिए हितग्राहियों को समझाइए दी गई, ग्राम पंचायत कोटरा में रोड साइड पहाड़ी के किनारे बने प्रधानमंत्री आवास के जियो टैग किस आधार पर और किसके द्वारा किए गए जिम्मेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश खंड पंचायत अधिकारी को गए।दोनों ग्राम पंचायत सचिव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूम रही गायों के सिंगो पर पर रेडियम लगाने एवं रोड से हटाकर सुरक्षित स्थान गौशाला मैं भेजने के निर्देश दिए।

Next Post

पाकिस्तान के भविष्य पर गहरा संकट: Microsoft ने 25 साल बाद समेटा पूरा कामकाज, आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक उथल-पुथल बनी बड़ी वजह!

Sat Jul 5 , 2025
दिग्गज टेक कंपनी का पाकिस्तान से बाहर निकलना देश के बिगड़ते कारोबारी माहौल का संकेत; संस्थापक प्रमुख ने बताया ‘एक युग का अंत’, पूर्व राष्ट्रपति ने ‘गुम हुए अवसर’ पर जताई चिंता। इस्लामाबाद, 5 जुलाई (नवभारत): पाकिस्तान के भविष्य पर एक बड़ा संकट गहराता दिख रहा है। दिग्गज अमेरिकी टेक […]

You May Like