जिसने अपनी क्षमता को पहचाना उसकी सफलता निश्चित

सीहोर। जिला शतरंज संघ द्वारा स्व. श्रीमती रेखा तोमर की स्मृति में ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने चैस खेलकर किया. प्रतियोगिता में ग्वालियर, उज्जैन, नरसिंहगढ़ तथा सीहोर जिले के खिलाडिय़ों ने भाग लिया.

इस अवसर पर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि इससे बच्चों को एक ऐसा मंच मिल रहा है. जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बहुत कुछ सीख सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत शतरंज की महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है. हमें गर्व है कि विश्व प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, आर प्रज्ञानानंद, डी गुकेश जैसे खिलाड़ी भारत से हैं. इससे सिद्ध होता है कि हमारे देश में मानसिक प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए. जब हम अपनी क्षमताओं को पहचान लेते हैं तो निश्चित ही हमें सफल होने कोई नही रोक सकता.

Next Post

लोहे की जाली चुराने वाले शातिर चोर धराए

Mon Apr 7 , 2025
सीहोर। जिले के रेहटी थाना अन्तर्गत पुलिस ने लोहे की जाली चोरी करने आरोपियों को किया गिर तार चोरी गई लोहे की जाली बरामद की हैं. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रघुवीर सिंह पंवार पिता अजब सिंह पंवार निवासी बीट खजूरी ने रिपोर्ट कराई की बीट खजूरी के […]

You May Like