भारतीय रेलवे के ‘रेल वन’ ऐप ने 4.76 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार किया, रोजाना हो रही हैं 10 लाख टिकट बुकिंग

नई दिल्ली, भारतीय रेलवे अपनी डिजिटल यात्री सेवाओं को तेजी से मजबूत कर रहा है, जिसके तहत ‘रेल वन’ (RailOne) ऐप यात्रियों के लिए एक प्रमुख डिजिटल गेटवे के रूप में उभरा है। इस ऐप ने अब तक 4.76 करोड़ से अधिक डाउनलोड दर्ज किए हैं और इसके जरिए रोजाना औसतन 10 लाख टिकटों की बुकिंग हो रही है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं और सिंगल साइन-ऑन

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस एप्लिकेशन के जरिए यात्री अपने मोबाइल से आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। इसकी सिंगल साइन-ऑन (SSO) सुविधा के कारण यात्रियों को अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने या कई पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

ऑटोमैटिक रिफंड और एनटीईएस की भूमिका

ट्रेन कैंसल होने पर नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग (NGET) सिस्टम द्वारा अपने आप रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा, राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) रोजाना 6 करोड़ से अधिक पूछताछ को संभाल रही है, जिससे यात्रियों को सटीक और लाइव जानकारी मिल रही है।

Next Post

एयरटेल ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, रातों-रात बंद किए 1.5GB डेटा वाले पांच सबसे सस्ते और लोकप्रिय प्रीपेड प्लान

Thu Aug 13 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए रोज 1.5 GB डेटा देने वाले अपने 5 सबसे लोकप्रिय और सस्ते प्लान्स को अचानक बंद कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट और थैंक्स ऐप से ₹299, ₹319, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले पैक […]

You May Like