सिंगरौली में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोयला व राखड़ परिवहन पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक प्रतिबंध, सड़कों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा ओवरस्पीड और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, पेयजल, शौचालय और जर्जर भवनों की मरम्मत सुनिश्चित करने की बात कही गई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का उल्लेख करते हुए नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा जिला ट्रॉमा सेंटर में साफ-सफाई और बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में इन सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग प्रशासन से की गई।
