
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह बुधवार को पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के निवास पर पहुंचे और काफी देर विभिन्न मुददों पर चर्चा की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसियों से भी अजय सिंह ने वन टू वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मोहब्बत की दुकान के कंसेप्ट को समझा।
अजय सिंह से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी, कांग्रेस नेता पं. हरिओम शर्मा सेंथरी, रामसिंह चौहान, युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रांजल तिवारी, अख्तर हुसैन कुरैशी, लतीफ खान मल्लू, प्रेम सिंह कौरव, रवि चौखट, नगरपाल आर्य, घनश्याम राजपूत, राजेश भदौरिया, नरेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, एमडी शर्मा, राजीव शर्मा, श्याम गौतम, पार्षद आसिफ अली, देवेन्द्र पांडे, धर्मेन्द्र शर्मा, श्रीकांत धाकड़, शुभम सिकरवार, गौरव लक्षकार, रवि चौखुटिया, रवि चौहान, रवि बंजारा एवं लोकेन्द्र शर्मा आदि भी शामिल थे।
अजय सिंह ने पूर्व मंत्री व म बालेन्दु शुक्ला से उन्होंने मोहब्बत की दुकान के कंसेप्ट को समझा। उन्होंने कहा कि वास्तव में समाज व आमजन के लिये यह बहुत ही अच्छा कंसेप्ट है। उन्होंने मोहब्बत की दुकान के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की।
