अवैध रूप से परिवहन करते सोयाबीन से भरा ट्रक पकड़ा

सौंसर।कृषि मण्डी के सम्भागीय उडनदस्ता दल ने आज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन करते हुए सोयाबीन से भरे ट्रक को पकडकर कार्यवाही की .

रामाकोना से नागपुर रोड पर ग्राम काजलवानी के पास ट्रक क्रमांक एमएच 40 6093 बंडा बेलई जिला सागर से सावनेर महाराष्ट्र सोयाबीन जिसका कुल वजन 305.00 क्विंटल का बगैर मंडी अनुज्ञा पत्र के अवैध परिवहन करते हूए पाया गया.मप्र.कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर उक्त वाहन का प्रकरण तैयार कर कृषि उपज मंडी समिति,सौसर में आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा गया। दल ने बताया कि बंडा निवासी सौरभ कुमार सनत जैन के फर्म का माल है.तथा इस माल पर पांच गुना मंडी शुल्क 70,531 तथा निराश्रीत 14,106, समझौता शुल्क 5000 कुल 89,637 रूपये वसुला गया है.उक्त कार्यवाही मे संभागीय उड़नदस्ता दल प्रभारी राजेश उइके मंडी निरिक्षक,अनिल मर्सकोले, संदीप नाग,ढालसिंह शिव,राजकुमार बरकडे, एवं दिनेश कुसरे शामिल थे।

Next Post

100 करोड़ की बिना बेचे ही हो गई रजिस्ट्रियां !

Thu Jul 24 , 2025
इंदौर। इंदौर में फर्जी रजिस्ट्री करने का गिरोह चल रहा है। इसका खुलासा आज करीब 18 फर्जी रजिस्ट्री पकड़ में आने बाद हुआ है। करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन और प्लाट की फर्जी रजिस्ट्रियां हो गई। खास बात यह है कि बिना बेचे ही जमीन की रजिस्ट्रियां हो […]

You May Like