संविधान के बारे में जागरूकता पैदा करने में पहल करे छात्र : अजीत पवार

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को कहा कि कानून के छात्रों को भारतीय संविधान और देश के नियमों और विनियमों के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने की पहल करनी चाहिए।

श्री पवार ने मंत्रालय में लॉ कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों को समाज के कमजोर, वंचित, उपेक्षित और पीड़ित भाई-बहनों को अधिकार और न्याय दिलाने की पहल करनी चाहिए और भविष्य में न्यायप्रिय वकील के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

श्री शिवाजी मराठा सोसाइटी लॉ कॉलेज, पुणे के 50 से अधिक छात्रों ने प्रिंसिपल सिद्धकला भावसार, एसोसिएट प्रोफेसर भानुदास गर्जे और अन्य के साथ आज मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री पवार से मुलाकात की।

 

Next Post

केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण पर खर्च हुए हैं 75 से 80 करोड़ रुपयेः सचदेवा

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण को लेकर उन पर तगड़ा प्रहार किया और दावा किया कि उनके बंगले पर 75 से 80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। श्री सचदेवा ने […]

You May Like