13 वर्ष से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शाहगंज.13 साल से पुलिस को चकमा देकर घूम रहे फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस ने 13 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी नाहर सिंह पिता केकूराम सिंह निवासी ग्राम खटपुरा को मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. इस कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, नरेन्द्र चौरे, आरक्षक दिनेश गठोले एवं चिंतामन साहू आदि की भूमिका रही.

Next Post

शैक्षणिक संस्थानों में हो शत प्रतिशत प्रवेश

Tue Jun 3 , 2025
सीहोर. कलेक्टर बालागुरू के ने विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों तथा निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन जन शिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय अवधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए. कलेक्टर बालागुरू के ने नेशनल हाईवे […]

You May Like

Play sound