आज चतुर्दशी को ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में हरिहर मिलन पर्व मनाया जाएगा

ओंकारेश्वर:कार्तिक सुदी चतुर्दशी बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से भी जानी जाती है।आज बैकुंठ चतुर्दशी है ज्योतिर्लिंग तीर्थ नगरी में इस अवसर पर हरिहर मिलन पर्व के रूप में मनाया जाएगा ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर महादेव ममलेश्वर महादेव और भी प्राचीन महादेव के मंदिरों में तुलसी एवं मंजरी चढ़ाई जाएगी और उनकी पूजा अर्चना आरती की जाएगी वही द्वारकाधीश भगवान ,राम मंदिर ,कृष्ण मंदिर, नरसिंह मंदिर में भगवान विष्णु को बिलपत्र चढ़ाये जाएंगे उनकी पूजा अर्चना और आरती की जाएगी

शास्त्रों के अनुसार बैकुंठ चतुर्दशी को भगवान शिव को चढ़ाने वाले बिल पत्र विष्णु भगवान को चढ़ाए जाते हैं भगवान विष्णु को चढ़ने वाली तुलसी मंजरी भगवान शिव को चढ़ाई जाती है इस तरह दोनों का मिलन होता है मान्यता है कि देव शयनी एकादशी पर भगवान विष्णु आराम करने के लिए चले जाते हैं और सृष्टि का भार भगवान शिव को सौंप जाते हैं देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु पुनः अपने दायित्व को संभालते हुए सृष्टि का भार संभालने लगते हैं और भगवान शिव अपने धाम को चले जाते हैं इसके बाद दोनों बैकुंठ चतुर्दशी को पुनः मिलते हैं और एक दूसरे का अभिवादन करते हैं।

Next Post

कार की टक्कर से पिकअप पलटी, महिला की मौत

Mon Nov 23 , 2026
जबलपुर। तिलवारा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार बरगी निवासी 38 वर्षीय संतोषी बर्मन की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि एक अन्य महिला […]

You May Like