इटारसी के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसों में कर्मचारियों की जा रही जान

इटारसी: औद्योगिक क्षेत्र परसी, कीरतपुर और सोनासांवरी में स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अवहेलना सामने आ रही है। बीते कुछ समय में हुई घटनाओं के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं और नियमों के पालन पर ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
पिछले माह कीरतपुर स्थित रिच फार्म्स एग्रो राइस मिल में कार्यरत कर्मचारी संतोष सराठे की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसी तरह खेडा स्थित राठी एग्रो मिल में भी एक महिला कर्मचारी की कार्य के दौरान मृत्यु का मामला सामने आया है। इन घटनाओं के बाद औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्रियों में कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण, जैसे हेलमेट, सेफ्टी बूट, दस्ताने, मास्क और सीसीटीवी कैमरे का महत्व लगातार रेखांकित किया जा रहा है। नियमों के अनुसार इकाई संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों के साथ-साथ कर्मचारियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी आवश्यक माना गया है।
पुलिस और प्रशासन स्तर पर मामलों की जांच की जा रही है। टीआई इटारसी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं पथरोटा थाना प्रभारी संजीव सिंह पवार ने बताया कि संतोष सराठे की मृत्यु के मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है और पीएम रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। फैक्ट्री संचालक अनिल राठी ने मृतक परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

Next Post

मकर संक्रांति से पहले ग्वालियरवासियों को महापौर की सौगात, आम जनता व व्यापारियों को राहत

Fri Jan 9 , 2026
ग्वालियर: मकर संक्रांत से पहले ग्वालियर नगर निगम ने आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। नगर निगम की महापौर-इन-काउंसिल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न श्रेणियों में शुल्कों का युक्तियुक्त निर्धारण किया गया है। संकल्प के अनुसार निजी आवासीय भवनों, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण […]

You May Like

Play sound