महाकुंभ में भगदड़ के बाद पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

महाकुंभ नगर 29 जनवरी (वार्ता) प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और दुखद मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलाव लागू किए हैं। अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित करते हुये सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू कर दी गयी है।

प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। चार फरवरी तक शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कुंभ क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें।

 

Next Post

श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: याेगी

Wed Jan 29 , 2025
लखनऊ 29 जनवरी (वार्ता) मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रयागराज, कौशाम्बी, वाराणसी, अयोध्या मीरजापुर, बस्ती, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर आदि […]

You May Like