13 जून को हुई वृद्ध की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) द्वारा गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है. इसी क्रम में चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात क्षेत्र में 13 जून 2026 को एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट कर चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित गौतम थाना प्रभारी दमोह देहात के नेतृत्व में चौकी नरसिंहगढ़ प्रभारी रोहित द्विवेदी व स्टाफ ने कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार पिता बबलू रैकवार, निवासी मागंज वार्ड क्रमांक 05, थाना कोतवाली का रहने वाला है. आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया. उक्त मामले में 02 आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है. टीम में शामिल निरीक्षक अमित गौतम थाना प्रभारी दमोह देहात, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, प्रधान आरक्षक राधेश्याम परिहार, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद, आरक्षक नीलेश सिंह, अनुरुद्ध सिंह, कमल, कमलेश पटेल, आरक्षक आशुतोष नामदेव व साइबर सेल

प्रधान आरक्षक राकेश,सौरभ,मयंक,रोहित टीम का योगदान रहा.

Next Post

सीबीआई जांच में सूटेबल पाये गये कॉलेज की परीक्षा को हरी झंडी

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस आनंद पाठक एवं जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने सीबीआई जांच में सूटेबल पाये गये नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम तृतीय वर्ष की परीक्षा आयोजित करवाने की अनुमति मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को प्रदान की है। इसके अलावा युगलपीठ ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के जीएनएम प्रथम वर्ष के […]

You May Like