व्यापारी महासंघ ने जलाया नपा अध्यक्ष,सीएमओ का पुतला,15 सितंबर तक मांगे पूरी ना होने पर होगा बड़ा आंदोलन, तहसीलदार और पुलिस मौके पर

दमोह। शहर में गुरुवार दोपहर व्यापारी महासंघ के द्वारा हृदयस्थल घंटाघर पर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ का पुतला दहन किया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार रॉबिन जैन देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, कोतवाली इंचार्ज ब्रजलाल पटैल,राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर की मौजूदगी में व्यापारियों के द्वारा एक आवेदन दिया गया है। जिसमें साफ सफाई अन्य मांगे शामिल है।15 सितंबर तक यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी व्यापारी महासंघ के द्वारा दी गई है। घंटाघर के चारों ओर बैरिकेडिंग और वाहन खड़े कर व्यापारियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया।केवल छात्रों, एंबुलेंस को निकलने की अनुमति थी।इसके अलावा सभी वाहनों को रोक दिया गया। कोतवाली पुलिस के अलावा देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय भी मौके पर मौजूद रहे।करीब 2 घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया था। तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बताया गया कि व्यापारी नगरपालिका गोल मार्केट में अपनी दुकाने संचालित करते है। काफी समय से हम सभी व्यापारी सफाई व जल भराव को लेकर परेशान है। जिससे हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा है।पूर्व में भी हम सभी व्यापारी लिखित आवेदन देकर अपनी शिकायत नगर पालिका में कर चुके है।

जिसका निराकरण अभी तक नहीं हो सका है। राजा होटल से नगर पालिका अध्यक्ष की दुकान तक, कैलाश भंडार से नगर पालिका अध्यक्ष की दुकान तक के पीछे वाली नाली की सफाई व अतिक्रमण अलग किया जाएं।नगर पालिका अध्यक्ष की दुकान के नीचे स्थाई तौर पर नाला बंद है उसे तत्काल खोला जाये।गोल मार्केट में शनिदेव मंदिर के सामने व संपूर्ण गोल मार्केट में जल भराव की स्थिति होने पर सभी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है और कई बार दुघर्टना होती है। जिसके लिए नाली निर्माण कर पानी निकासी की व्यवस्था की जाएं।टाऊन हॉल के पीछे संपूर्ण मार्केट का कचरा डंपीग पाईंट बनाया गया है। जिस कारण कचरा डालने से बदबू और गंदगी से कई प्रकार की बीमारियां पनप रही है। जिससे हम व्यापारीयो को एवं मार्केट आने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डंपिंग पॉइंट स्थाई तौर पर बंद किया जाए।गोल मार्केट में टाऊन हॉल के सामने पुरूष व महिला प्रसाधन बना है उसे व्यवस्थित किया जाए उसकी नियमित सफाई व्यवस्था एवं संचालन सुव्यवस्थित हाथों मे सोपी जाये। व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि 15 सितंबर तक यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती तो अब सभी व्यापारियों के द्वारा पैदल आंदोलन किया जाएगा।

 *नपा के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा*

व्यापारी महासंघ अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नगर पालिका के खिलाफ सड़कों पर उतरकर व्यापारियों ने घंटाघर पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया और नपाध्यक्ष व सीएमओ का पुतला फूंका।उन्होंने कहा कि 40 साल के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया है। इस दौरान रोकने आए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने छीना-झपटी भी की।

 *प्रदर्शन के दौरान ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित* 

विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला व्यापारी महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव,महामंत्री बंदू गागरा,उपाध्यक्ष राकेश लालवानी,सचिव प्रेम आहूजा, लता केशवानी, संरक्षक नंदा आयरलानी,संरक्षक अखिलेश जैन, टोनू लालवानी, उदित सोनी,प्रमोद जैन, पार्षद मोनू राजपूत, शरद सोनी, सचिन असाटी,राम रैकवार, उवैश आफताब सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और दुकानदार मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी त्योहारों से पूर्व उनकी इन न्याय संगत मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो व्यापारी महासंघ और अधिक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Next Post

पद्मश्री प्रो डॉ बीकेएस संजय ने सिक्किम में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, नाथूला दर्रे का किया दौरा

Thu Sep 3 , 2026
देहरादून। पद्मश्री से सम्मानित और एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने सिक्किम प्रवास के दौरान सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और राष्ट्रीय सेवा का संदेश दिया। उन्होंने सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान दिए। […]

You May Like