कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद वार्ड 35 शांति नगर में अमृत योजना को दोवारा डालने का काम शुरू

ग्वालियर। वार्ड 35 की अमृत योजना की लाइन पिछले 8 माह से लीकेज होने से शांति नगर नई सड़क त्रिवेदी नर्सिंग होम के पास हजारों लीटर पानी रोजाना वह रहा था जिसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट बांके बिहारी जोशी ने क्षेत्रवासियों के साथ जाकर नगर निगम की जनसुनवाई में अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई थी। एडवोकेट जोशी की अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार से बहस हुई थी, जोशी ने 3 दिन में यदि निरीक्षण न करने और समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्र की जनता के साथ नगर निगम कमिश्नर का घेराव की चेतावनी दी थी, उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को बताया कि नगर निगम वाले आनन फानन में शांति नगर में नाला खोदकर डाल गए है, पास में विद्यालय है छोटे बच्चे निकलते है, शांति नगर की समस्या जल्द दूर करवाने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित करे, आज शांति नगर में पुनः खुदाई शुरू हो गई है, नई और पुरानी दोनों लाइन बर्स्ट निकली है।

Next Post

मेपेक्स 2025 का भव्य शुभारंभ

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश डाक परिमंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चतुर्दशी मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी मेपेक्स 2025 का आज समन्वय भवन में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक फिलाटेलिस्ट अधिकारी और शहर के विभिन्न […]

You May Like