सड़क हादसे में युवक की मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

छतरपुर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान राजकुमार कुशवाहा, निवासी वार्ड नंबर 09 लोधी कुईया के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, राजकुमार शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। देर शाम सटई रोड पर गुरु कृपा मारवाल के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसा कैसे हुआ और किस वाहन से टक्कर हुई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार 22 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Post

घायल कार्यकर्ता से मिले सीएम डॉ यादव, सीएचएल हॉस्पिटल पहुंचकर जाना हालचाल

Sun Feb 22 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर स्थित सीएचएल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में घायल बिंदु चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान […]

You May Like