नौकरी लगाने के नाम पर ढ़ाई लाख ऐंठे, बंधक बना लूटी अस्मत

जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर महिला से ढ़ाई लाख ऐंठने के साथ बंधक बनाकर उसकी अस्मत लूटी। पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय महिला पति से अलग रहती है। उसकी दो बेटियां हॉस्टल में रहती है। एक साल पूर्व महिला की पहचान अकुश से हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। अंकुश ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा।

इसके बाद जुलाई 2024 से उसने महिला से धीरे-धीरे कर रुपए लेना शुरू किए। कुल ढ़ाई लाख रुपए ले लिए। नौकरी नहीं लगी, तो महिला ने रुपए वापस मांगे। अंकुश ने महिला को बड़े साहब से मिलनवाने का झांसा दिया। उसे शीतलामाई के पास एक होटल ले गया जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और वहां उसे बंधक बना दुराचार किया।

Next Post

चाकूबाजी, डंडे से वार, दंपत्ति समेत पांच घायल

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर: शहर में चाकूबाजी और डंडे से किए वार में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए।बेलबाग पुलिस ने बताया कि रोहित वंशकार 35 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला बल्ली मार्केट से विवाद कर भैयालाल वंशकार एवं गुल्लू वंशकार ने डंडे से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी। रोहित की […]

You May Like