
बड़वाह।गुजरात के अहमदाबाद में हुए बड़े विमान हादसे से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया है। इस प्लेन में लगभग 242 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा के होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। गुरुवार को बडवाह में भाजपा नगर मण्डल द्वारा भी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत कार्यशाला थी। लेकिन अहमदाबाद में हुए बड़े विमान हादसे के बाद कार्यक्रम रद्द किया गया। हालाकि विवेकानन्द स्कूल में नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक सचिन बिरला,भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया सहित भाजपा की टीम पहुंच चुकी थी।
