चाकूबाजी, डंडे से वार, दंपत्ति समेत पांच घायल

जबलपुर: शहर में चाकूबाजी और डंडे से किए वार में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए।बेलबाग पुलिस ने बताया कि रोहित वंशकार 35 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला बल्ली मार्केट से विवाद कर भैयालाल वंशकार एवं गुल्लू वंशकार ने डंडे से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी। रोहित की पत्नी शांति बीच बचाव करने पहुंची तो उस पर भी डंडे से हमला किया।

इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने पवन कुमार मौर्य निवासी सरकारी कुआ के पास घमापुर ने शराब पीने रूपए नहीं दिए तो प्रकाश उर्फ चपटा ने गंज उठाकर मार दिया जिससे उसे चोटें आ गई। इसी तरह माढ़ोताल थाना अंतर्गत लाल हवेली के सामने नीलेश पटेल, चिन्टू राजपूत एवं अंकित लखेरा ने निखिल यादव निवासी भूकम्प कालोनी के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट दी। बीच बचाव करने पहुंचे नीतेश पर नीलेश पटेल ने चाकू से वार कर दिया।

Next Post

पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़े

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर:मझगवां थाना अंतर्गत महाकाली मोहल्ला मेें पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक छोटेलाल चौधरी 62 वर्ष निवासी महाकाली मोहल्ला मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like