घायल कार्यकर्ता से मिले सीएम डॉ यादव, सीएचएल हॉस्पिटल पहुंचकर जाना हालचाल

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर स्थित सीएचएल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में घायल बिंदु चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिंदु चौहान के परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की हिंसक घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

मप्र उभर रहा है दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में  : सीएम डॉ यादव

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजन के खेलों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। समाज सुधारक और चिंतक स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म […]

You May Like