छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान ग्राम नया चंदपुरा से संतोष सिंह को 63 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले से मारपीट के अपराध में लिप्त था।
पुलिस को गठेबरा कच्चे मार्ग पर अवैध शराब की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने खुली बाउंड्री में शराब पाई और भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। बरामद शराब की कीमत लगभग ₹23,000 बताई गई है।
आरोपी संतोष सिंह को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, जय वेदी, काजी, राजू वर्मा, आरक्षक हरेंद्र, अरविंद सिंह राजपूत एवं टीम की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध मादक पदार्थों की निरंतर सख्त कार्रवाई में सक्रिय है। पिछले महीनों में 86 एनडीपीएस प्रकरण और 2000 से अधिक आबकारी प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम, 1000 किग्रा से अधिक गांजा, 5 सैकड़ा शीशी नशीली सिरप, 1100 नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, स्मैक और 18,000 लीटर अवैध शराब जप्त की जा चुकी है।
