दर्शन कर लौटते समय एक्सीडेंट, एक मृत, एक घायल 

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत

एलपीआर मोड़ ग्राम बंधी के पास मोटर साइकिल सवार युवकों का उस समय एक्सीडेंट हो गया जब वे कैलाश धाम मंदिर दर्शन करने के बाद बीती रात घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात आशीष गोंड़ 17 वर्ष निवासी ग्राम तिलगवां ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई सुशील सिंह गोंड़, साहिल कोल के साथ कैलाश धाम मंदिर अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन क्यू 0309 से दर्शन करने गये थे, दर्शन करने के बाद घर आते समय एलपीआर मोड़ ग्राम बंधी के पास सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गये।108 एम्बुलेंस से दोनों को उपचार हेतु सीएचसी पनागर लेकर आये, देर रात डाक्टर ने चैक कर सहिल कोल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टर ने सुशील सिंह 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Thu Feb 27 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी वायपास ब्रिज के ऊपर माढोताल में सड़क हादसे में घायल मोहित कोल 31 वर्ष निवासी ग्राम मनेयारी खुर्द थाना पनागर को बीती रात्रि लगभग 2 बजे भाई रोहित कोल द्वारा मेडिकल में भर्ती कराया गया था, आज तड़के उपचार के दौरान मोहित कोल की मौत […]

You May Like