बारिश और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का जनसंवाद, ग्रामीणों को किया जागरूक

खंडवा। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को संभावित जलभराव, बाढ़ और कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के जलभराव प्रभावित गांवों, “अ” वर्ग के गांवों तथा एससी-एसटी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आमजन से संवाद किया।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मूंदी मनोहर गवली ने थाना नर्मदानगर चौकी पुनासा अंतर्गत ग्राम उदयपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं मूंदी, खालवा, किल्लौद, पंधाना, पदमनगर, छैगांवमाखन सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में लोगों से चर्चा की।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों को वर्षा के समय जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने, आपदा की स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस से संपर्क बनाए रखने तथा बाढ़ जैसी परिस्थितियों में सहयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, शासन के निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पुलिस ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा संबंधी अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

Next Post

आईआईटी रोपड़ का नया बी.टेक. पाठ्यक्रम लागू, छात्रों को मिलेगी विषय चयन और शोध की अधिक स्वतंत्रता

Wed Jun 3 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाले नए बी.टेक. पाठ्यक्रम की घोषणा की है। संस्थान ने पारंपरिक और अपेक्षाकृत कठोर शैक्षणिक ढांचे को बदलकर एक लचीला, छात्र-केंद्रित मॉडल तैयार किया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि शोध, […]

You May Like