स्कूल से लौट रही छात्रा पर सियार ने किया हमला

सिंगरौली : सरई थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेड़ा निवासी एक बालिका पर सियार ने हमला बोलकर घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भरसेड़ा निवासी बीते दिन कल शुक्रवार को सविता सिंह पिता तेजप्रताप सिंह उम्र 15 वर्ष विद्यालय से अध्ययन कर शाम के वक्त घर वापस आ रही थी कि तभी रास्ते में सियार ने हमला बोल कर लहुलुहान कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुन परिजन दौड़ कर बचाव किया। आज सुबह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसके पहले प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में किया गया।

Next Post

PAK vs SL: दूसरे टी-20 में आज पाकिस्तान की नजरें सीरीज पर, सम्मान की लड़ाई लड़ेगा श्रीलंका

Sun Oct 11 , 2026
रावलपिंडी, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था। पाकिस्तान की नजरें 2-0 की बढ़त पर फरहान (89) और माज (50) के अर्धशतकों के […]

You May Like