बाधाओं को सुलझाये, कार्यों में प्रगति लायें: कलेक्टर

जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गैरीसन ग्राउंड में प्रस्तावित है, जिसमें संभाग के सभी जिलों के लोग आयेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जायें। विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण की सूची जल्दी ही सुनििश्चत की जाये, ताकि उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित की जा सके। इसके अलावा पीडीएस दुकानों के हेंडओव्हर व उन्हें संचालित करने के संबंध में चर्चा भी की। पेयजल आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि

पाइप लाइन बिछाने के कार्य में प्रगति लायें एवं इस कार्य में आ रही बाधाओं को संबंधित अधिकारी मिलकर सुलझायें। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान विभागवार लंबित पत्रों की समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। साथ ही सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण भी तत्परता से करें। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे।

Next Post

सिविल सर्जन पर कालिख पोतने वालों पर मामला दर्ज, डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर

Mon Nov 3 , 2025
सीधी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे के चेहरे पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय द्वारा कालिख पोते जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने विवेक पाण्डेय सहित चार नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों […]

You May Like