आष्टा। राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने संगठन विस्तार के तहत नितेश सिंह ठाकुर को आष्टा, देवराज पोरवाल को जावर तथा नीरज करोरिया को सिद्धीकगंज ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है. तीनों अध्यक्षों का पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने सम्मान किया. उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का मंच है. निडर होकर छात्रों के हित में काम कीजिए, संगठन आपके साथ खड़ा है. कार्यक्रम मेंअंशुल ठाकुर, प्रशांत गोल्डी, अभिषेक मालवीय, सुरेंद्र सिंह परमार, वीरेंद्र सिंह परमार, पल्लव प्रगति और अर्जुन सिंह, अजय आदि उपस्थित थे.
