सीहोर। युवाओं में लोकतांत्रिक जागरुकता, नेतृत्व क्षमता एवं संसदीय कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा, इसके संभावित लाभ, चुनौतियों तथा भारतीय लोकतंत्र पर पडऩे वाले प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए. चुनावी खर्च, प्रशासनिक संसाधनों, संघीय व्यवस्था, राज्यों की स्वायत्तता एवं संवैधानिक प्रावधानों जैसे विषयों पर चर्चा की. युवाओं ने संसदीय बहस एवं विचार-विमर्श के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया.
