
सिंगरौली । पिछले 72 घंटे से सिंगरौली जिले में रूक-रूक कर बूंदाबांदी और आज दिन शनिवार को करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ऊर्जाधानी में अर्नब चक्रवात का आज भी असर दिखाई दिया है।
दरअसल अर्नब चक्रवाती तूफान का असर पिछले तीन दिनों से सिंगरौली जिले में है। आलम यह है कि कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहता है। वहीं बारिश के साथ-साथ आज करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थी। हालांकि बीच-बीच में हवाएं 15 कि लोमीटर के रफ्तार से चल रही थी। लेकिन इस बारिश से सिर्फ धान एवं दलहनी फसलों का फायदा होने का अनुमान है। जबकि तिलहनी फसलों का भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के गति में कुछ कमी आएगी और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हालांकि बादलों के छाए रहने का अनुमान है। दोपहर तक में बादल कुछ छट सकते हैं। दिन सोमवार से बादलो से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल जिले में पिछले 72 घंटे से हो रही रूक-रूक कर रिमझिम बारिश ने जन जीवन को प्रभावित किया है। स्कूली बच्चे भी इन दिनों छाता को लेकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। वहीं बारिश से दैनिक कामकाज भी प्रभवित हो रहा है।
