आस्था के साथ इतिहास की सैर, ओंकार पर्वत हेरिटेज वॉक बनी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण

ओंकारेश्वर:ओंकार पर्वत परिक्रमा को मिला नया आयाम, एक माह में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया गाइडेड सेवा का लाभ ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में तीर्थयात्रा के अनुभव को अधिक समृद्ध और जानकारीपूर्ण बनाने की दिशा में शुरू की गई ‘ओंकार पर्वत हेरिटेज वॉक गाइडेड सेवा’ को शुरुआती माह में उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन की इस पहल के अंतर्गत एक माह में 100 से अधिक श्रद्धालु अधिकृत गाइडों के साथ ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर चुके हैं।

इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग में स्थित प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिल रही है। इससे परिक्रमा केवल आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि ओंकारेश्वर की समृद्ध विरासत को करीब से जानने का विशेष अवसर भी बन रही है।

सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने गाइडों को निर्धारित यूनिफॉर्म एवं आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध कराई है। संचार उपकरणों से सुसज्जित गाइड परिक्रमा के दौरान यात्रियों का मार्गदर्शन करते हैं। सेवा के अंतर्गत शीतल जल एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी ट्रस्ट की और से की गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज वर्मा एवं प्रबंध न्यासी राजा राव पुष्पेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल ओंकारेश्वर की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आज दिल्ली से पधारी ऋषिका जी की सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ओंकार पर्वत परिक्रमा मंदिर ट्रस्ट के गाइड मुकेश पंवार ने पूर्ण करवाई।

Next Post

कलेक्टर ने किया लोटिया और सेमली जदीद का निरीक्षण

Thu Oct 29 , 2026
इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने ग्राम लोटिया में सामुदायिक वन अधिकार तथा वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की कार्यवाही का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम सेमली जदीद में व्यवस्थापन संबंधी कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि सभी कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित मामलों का प्राथमिकता […]

You May Like