कलेक्टर ने किया लोटिया और सेमली जदीद का निरीक्षण

इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने ग्राम लोटिया में सामुदायिक वन अधिकार तथा वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की कार्यवाही का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम सेमली जदीद में व्यवस्थापन संबंधी कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि सभी कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए. साथ ही स्वामित्व योजना के तहत पटवारियों द्वारा किए जा रहे दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की भी निरीक्षण तथा समीक्षा की. उन्होंने पंजीयन कार्य में प्रगति लाने और पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसडीएम तन्मय वर्मा, श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित संबंधित राजस्व एवं वन अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत हुए विद्यार्थी

Thu Oct 29 , 2026
सीहोर। सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कोतवाली कर पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की. साथ ही पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया. एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के […]

You May Like