पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत हुए विद्यार्थी

सीहोर। सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कोतवाली कर पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की. साथ ही पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया. एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को थाना परिसर के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया. थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को स्वागत कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और मालखाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया. इस मौके पर थाना प्रभारी, थाना स्टाफ, देवेंद्र सिंह परिहार, कॉलेज प्रबंधन सदस्य उपस्थित थे.

 

Next Post

ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर में फिर दिखा बाघ

Thu Oct 29 , 2026
बुधनी। नगर के समीप स्थित ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर के फार्म हाउस क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर बाघ विचरण करता दिखाई दिया. फार्म हाउस में मौजूद कर्मचारी ने बाघ का वीडियो बनाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में […]

You May Like