दतिया: जिले के थरेट थाना अंतर्गत ग्राम पचैरा में पुराने विवाद को लेकर बघेल और परिहार समाज के लोगों के बीच मारपीट हो गई जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दोनों पक्ष थरेट थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी की। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बांड ओवर की कार्रवाई की है। गांव में स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।
Next Post
जीवाजी क्लब में बकाया शुल्क जमा न करने वाले सदस्यों की सदस्यता होगी खत्म
Mon Feb 9 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी क्लब के नए सदस्य जिन्होने अपना पूरा सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है उनको अपना बकाया शुल्क राशि 31 मार्च तक जमा करना होगी, वर्ना उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी, यह बात आज जीवाजी क्लब के चेयरमेन राजा बाबू सिंह, आईपीएस ने मंच से कही, आज जीवाजी […]

You May Like
-
4 months ago
नाबालिग को अगवा करने वाला धराया
-
12 months ago
विदाई के एक घंटे बाद दुल्हन का अपहरण