भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों को लेकर ननि पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, 18 कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और बीमारी के फैलाव को लेकर युवक कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं में विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष अमित पटेल, जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी चेतन चौधरी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी शिवि सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

युवक कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण भागीरथपुरा में लंबे समय से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी, जिसकी शिकायतें पहले भी की गईं, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही के चलते लोगों की जान गई और कई बीमार हुए।

प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा, प्रभावित लोगों का मुफ्त इलाज और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।

Next Post

बागेश्वर धाम में 4 जनवरी को होगा ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन

Fri Jan 2 , 2026
छतरपुर। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा नववर्ष 2026 के शुभारंभ को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हुए 4 जनवरी 2026 को द्वितीय ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष धार्मिक आयोजन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से संपन्न होगा, जिसमें […]

You May Like