इस्तांबुल, 10 जनवरी (वार्ता) तुर्की में पिछले दो दिनों के दौरान आये तूफान और तेज हवाओं के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है। तुर्की के प्रसारक एनटीवी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग ने तूफान, भारी बारिश और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए देश के 81 में से 63 प्रांतों के लिए गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया था। कई शहरों में शुक्रवार को भी तूफान का कहर जारी रहा। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों की मौत की मुख्य वजह छतों का गिरना रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार के लिए भी देश के आधे से अधिक प्रांतों में फिर से येलो अलर्ट जारी किया है।
Next Post
तानाजी: द अनसंग वॉरियर को पूरे हुए छह साल, शरद केलकर ने साझा की यादें
Sat Jan 10 , 2026
मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता) ओम राउत निर्देशित सुपरहिट फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के प्रदर्शन के आज छह साल पूरे हो गये हैं। फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के प्रदर्शन के आज छह साल पूरे हो गए हैं। यह ऐतिहासिक फिल्म […]

You May Like
-
1 year ago
11 को अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन
-
7 months ago
टी-20 विश्वकप: श्रीलंका ने आयरलैंड 20 रनों से हराया
