सोल 20 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में बुधवार को 267 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री नौका फंस गई। समाचार एजेंसी योनहास ने यह जानकारी दी।
स्थानीय समयानुसार कल रात 8:17 बजे (1117 जीएमटी) तट रक्षक बल को सूचना मिली कि 246 यात्रियों और 21 चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही नौका राजधानी सोल से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में सिनान काउंटी के एक द्वीप के पास फंस गई है।
यह नौका दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप जेजू से रवाना होकर दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर मोकपो की ओर जा रही थी।
कथित तौर पर जहाज द्वीप के पास पहुंचते समय एक डूबी हुई चट्टान से टकरा गया।
सूचना मिलने के बाद तट रक्षक बल ने गश्ती नौकाओं को घटनास्थल पर भेजा है और सभी नाव सवारों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट समाने नहीं आयी है।
Next Post
वियतनाम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई
Thu Nov 20 , 2025
हनोई, 20 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश एवं बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, 43,200 से अधिक घर जलमग्न हो […]

You May Like
-
4 months ago
संघ के शताब्दी वर्ष में निकला पथ संचलन
-
3 months ago
चुनाव आयोग केंद्र की कठपुतली बन गया: स्वदेश
-
8 months ago
प्राथमिक शाला शिक्षक की मौत: RTI कार्यकर्ता गिरफ्तार
