शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157.97 अंक ऊपर 73,477.53 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में लुढ़क गया। एक समय यह 419 अंक की गिरावट के साथ 72,900 अंक तक उतर गया था। खबर लिखे जाते समय यह 165.52 अंक (0.23 प्रतिशत) नीचे 73,154.03 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 67.20 अंक की तेजी में 22,780.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 34.90 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 22,678.20 अंक पर था।

आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकों में तेजी देखी गई जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस, निजी बैंक, रसायन और मीडिया समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सनफार्मा अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। वहीं, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाइटन और इन्फोसिस के शेयरों में फिलहाल तेजी बनी हुई है।

 

 

Next Post

सोने जैसी फसल पर फिर गया पानी: ओलावृष्टि से 40 प्रतिशत तक नुकसान, मुआवजे की आस में किसान

Mon Apr 6 , 2026
अशोकनगर: पिछले दिन जिले के करीब एक दर्जन गांवों में ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि से बहादुरपुर तहसील एवं अशोकनगर तहसील का कचनार-राजपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। ओलावृष्टि से पहले देर शाम को बादल गहरा गए थे। काफी देर तक बादल गरजे, बिजली कौंधती रही, इसके बाद तेज बौछारों के […]

You May Like