इंदौर जिला अभिभाषक संघ के चुनाव आज,11 पद के लिए 36 प्रत्याशी

इंदौर: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज होंगे. कुल पांच पद और छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान होगा. कार्यकारिणी सदस्यों में छह महिला प्रत्याशी भी मैदान में है. अभिभाषक संघ के चुनाव में 4727 मतदाता अगले एक वर्ष के लिए कार्यकारिणी चुनेंगे. मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए हैं. महिला मतदाताओं के लिए एक अलग बूथ बनाया गया है. इस बार चुनाव खुले मैदान में होगा. मुख्य मुकाबला अध्यक्ष व सचिव के पदों पर है.

कुल 11 पदों के लिए 36 उम्मीदवार मैदान में है, जिसमे पांच पदों पर चार चार प्रत्याशी तथा कार्यकारिणी के 6 पदों पर 16 प्रत्याशी है. इस बार छह महिला प्रत्याशी की कार्यकारिणी का चुनाव लड़ रही है. आज 4727 वकील जिला बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे. मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा. शाम 6.30 बजे से मतगणना होगी। इस बार मतगणना के दो दल बनाया है. एक दल मूल पदों की गिनती और दुसरा दल कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती करेगा.
निम्न प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद – गोपाल कचोलिया, लखनलाल यादव, राकेश पाल व विजय दुबे
उपाध्यक्ष पद – अनूपकुमार बाथम, जितेंद्र निम, श्रीरामसिंह भदौरिया व राजू पंवार
सचिव पद – कपिल बिरथरे, अमित पाठक, विशाल रामटेके व संदीप शर्मा
सहसचिव पद – विजय व्यास, अतुल त्रिवेदी, जयदीपसिंह गौड़, श्रवणकुमार मिश्रा
कोषाध्यक्ष पद – शिवशंकर वर्मा, सुधीर नायक, पुरूषोत्तम सोमानी व मुकेशसिंह तोमर
कार्यकारिणी सदस्य – राकेशकुमार अहिरवार, रेखा कुशवाह, सुरेंद्र मालवीय, महेश सोनगरा, नितिन पाराशर, पितांबर सोलंकी, उमंग मीठा, दुर्गेश मेहर, नेहा रावत, नेहा रूहेला, संजयकुमार शर्मा, पुष्पांजलि सोनी, प्रीति तिवारी, जितेंद्र यादव, शैलेंद्र बौरासी, दिपाली बेरी

Next Post

साइकिल ट्रैक बदहाल, पान के ठेले लगे और बेचा जा रहा सामान

Tue Apr 15 , 2025
भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित साइकिल ट्रैक अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शहर के नागरिकों को सुरक्षित और सुगम साइकिलिंग का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बने ट्रैक पर अब अतिक्रमण है। आलम यह है कि इस ट्रैक पर साइकिल […]

You May Like