राष्ट्र के परम वैभव पर पहुंचने तक हमारी संघर्ष यात्रा अनवरत चलती रहेगी: अजय  

सिंगरौली। हमारी संघर्ष यात्रा किसी सीमित कालखंड के लिए नहीं है, हम राष्ट्र के उसी वैभव को पुन: स्थापित करने के लिये संघर्षरत हैं, जब हम विश्वगुरु के पद पर अधिष्ठित थे और भारत सोने की चिड़ि़या कहा जाता था।

भारत माता को पुन: उसके परम वैभव पर पहुंचाने तक हमारी संघर्ष यात्रा चलती रहेगी और इसके लिए हमने अपनी पीढ़ियां खपा दीं और आने वाली हमारी कई पीढ़ियां इसके लिए संघर्षरत रहेंगी। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहीं। यह प्रशिक्षण जिले का यह अभियान आज बुधवार से शुरू हुआ है और कल गुरूवार को समापन होगा। आज इस प्रशिक्षण महाभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ तथा इस प्रशिक्षण वर्ग मे भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा वर्ग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। अन्य उपस्थित विशिष्टों मे संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश संयोजक विजय दुबे, राज्यमंत्री राधा सिंह, कांतदेव सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, द्वय विधायक रामनिवास शाह, देवसर राजेंद्र मेश्राम, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी केके तिवारी, सीडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ननि अध्यक्ष देवेश, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह मंचासीन रहे।

भाजपा के नेताओं ने दिये अपने-अपने व्याख्यान

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अमर सिंह ने की तथा विषय वक्ता के रूप में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रशिक्षार्थियों के समक्ष रखा। वहीं अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह तथा विषय वक्ता के रूप मे संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने वैचारिक अधिष्ठान पर अपना उद्बोधन दिया। संभागीय प्रभारी ने भाजपा से पूर्व जन संघ की विचारधारा तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डालते हुए संगठन की वैचारिक यात्रा पर विस्तृत उद्बोधन दिया। साथ ही विषय वक्ता के रूप में पूर्व विधायक चुरहट व पूर्व प्रदेश महामंत्री शरतेंन्दु तिवारी ने देश के समक्ष राजनैतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर अपना व्याख्यान दिया।

Next Post

दो मोटरसाइकिलो से 108 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त

Wed May 20 , 2026
सिंगरौली । गोरबी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 लीटर अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब लेजा रही दो मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं। जानकारी अनुसार 19 मई को चौकी में […]

You May Like

Play sound