दो मोटरसाइकिलो से 108 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त

सिंगरौली । गोरबी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 लीटर अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब लेजा रही दो मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं।

जानकारी अनुसार 19 मई को चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कुछ लोग अमलोरी मुहेर-चिताही मार्ग से आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर गोरबी चौकी प्रभारी उनि रुद्र प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसडीओपी गौरव पाण्डेय के निर्देश एवं मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर बताये गए स्थान के करीब चिताही पहाड़ी कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 12 कार्टूनों में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जप्त शराब में प्लेन देशी शराब, मसाला शराब, ऑफिसर चॉइस एवं गोवा व्हिस्की शामिल है। कुल 108 बल्क लीटर शराब की कीमत 72 हजार 900 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अनिल बैस पिता आत्माराम बैस निवासी कसर, नीरज उर्फ कमलेश कोल पिता बिहारीलाल कोल निवासी अजनी एवं रवि कुमार पनिका पिता कैलाश प्रसाद पनिका निवासी अजनी थाना बरगवां को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों के कब्जे से हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 66 एमपी 0384 एवं बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 53 एमए 6578 भी जप्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2)के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि रुद्र प्रताप सिंह के साथ सउनि शेषमणि टांडिया, पिंटू राय, छत्रपाल पाण्डेय, प्रआर त्रिवेणी तिवारी एवं आर नारेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रही महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Wed May 20 , 2026
सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी चौकी इलाके में आज बुधवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में गोरबी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोरबी बस्ती निवासी […]

You May Like