जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत ऋषि नगर में पति ने हत्या करने के इरादे से पत्नी पर कुल्हाडी से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। हमले में घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक ऋषि नगर में घरेलू बात पर विवाद करते हुये पति सतीष ने पत्नि रागिनी से विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने घर में रखी कुल्हाडी उठाकर हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में नागिनी को सिर, चेहरे, हाथ में गंभीर चोटें आ गई। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है ।
