सीवर समस्या से बेहाल रहमत नगर के रहवासियों ने दिया धरना

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के रहमत नगर में विगत कई दिनों से सीवर लाइन की विकराल समस्या से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह गंदगी और सड़कों पर बहते सीवर के पानी से रहवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।समस्या के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता ने धरना प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन-प्रशासन ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे करती है, लेकिन धरातल पर ग्वालियर बदहाल सिटी बन गया है। सड़कों पर गंदगी का अंबार है और घरों में सीवर का पानी घुसने से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो कमिश्नर कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।धरना प्रदर्शन में विक्रम शर्मा, पिटू राजपूत, इस्लाम शाह, राजा मिर्जा, बंटी कुशवाहा, सोहेल, अमन अली, फिरोज खान, सौरभ, संजय माहौर, सलमान, मुन्नबर, सादिक, बबलू, रेश्मा बेगम, जरीना, फरजाना, नगीना, शहजादी, नसरीन, चांदनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।

Next Post

क्या दीपावली पर सचमुच बंद हो गया जुआं का फड़

Tue Nov 10 , 2026
सीधी । जिला मुख्यालय सहित इससे लगे ग्रामीण इलाकों में दीपावली के दौरान सजने वाले जुए के बड़े फड़ों का दौर अब लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों से इस अवैध गतिविधि के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी की खबरें न के बराबर आने […]

You May Like