ट्रेन मैनेजर की सतर्कता से महिला यात्री की बची जान

भोपाल: मुख्य रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक महिला का टे्रन से हादसा होने से पहले ही बचा लिया गया. यह मामला भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार का है. शाम को चार बजे भोपाल स्टेशन से अमरंकट रवाना हुई उसी समय एक महिला यात्री सीमा ठाकुर चलती टे्रन में चढऩे का प्रयास कर रही थी. उनको पिपरिया के लिए यात्रा करना थी. उसी दौरान महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म से नीचे गिरने ही वाली थी ठीक उसी समय ट्रेन मैनेजर अभिषेक परसाई की नजर उक्त महिला पर पड़ गई. उन्होंने तुरंत ही बिना किसी विलंब के अपने ब्रेकवान से प्रेशर ड्रॉप कर ट्रेन को तत्काल रोक दिया.

जिस वजह से टे्रन रुक गई और महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इसके बाद घायल महिला को ब्रेकवान में लाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. साथ ही, आगे के उपचार हेतु इटारसी स्टेशन पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. बताया जाता है कि अमरकंटक एक्सप्रेस में ट्रेन मैनेजर ने अभिषेक परसाई की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण महिला यात्री की जान बचाई जा सकी. उनकी सूझबूझ से एक संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई तथा रेल प्रशासन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ.

Next Post

समतलीकरण की आड़ में 28 फीट तक खोद डाला पठार; दो पोकलेन और डंपर जब्त

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल: राजधानी में बिना अनुमति के उत्खनन को लेकर तहसीलदार हूजूर ने कार्रवाई की है. जहां से दो पोकलेन एक डंपर को जब्त किया गया. अवैध उत्खनन की शिकायत हूजूर एसडीएम विनोद सोनकिया को मिली थी. शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार शुभम जैन को जांच करने के लिए ईंटखेड़ी क्षेत्र […]

You May Like