![]()
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा जलकर वसूली के लिए अभियान चलाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसमें आज वार्ड 50 में नल के बिल जमा न करने पर उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए।
कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में निगम के अमले द्वारा लगातार जलकर वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज वार्ड 50 में नारंगी बाई गली स्थित प्यारी बाई केयर ऑफ गंभीर सिंह द्वारा जलकर की बकाया राशि 42930 एवं हरिओम सोनी केयर आफ चोखी लाल सोनी द्वारा जलकर की बकाया राशि 19915 जमा न करने पर नल का कनेक्शन काटा गया। निगम आयुक्त संघप्रिय ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि नागरिक अपने जलकर की बकाया राशि जमा करें एवं नेशनल लोक अदालत के तहत मिलने वाले अधिभार में छूट के लाभ प्राप्त करें।
इसके साथ ही संपत्ति कर जमा करने पर भी वर्तमान वर्ष के संपत्ति कर में केवल संपत्ति कर की राशि पर 50 फीसदी की छूट एवं नेशनल लोक अदालत के तहत मिलने वाले अधिभार में छूट के लाभ प्राप्त करें।
