बेटे से मारपीट की तो पिता ने बदला लेने चलाई गोली  

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत बेन मोहल्ला में बेटे के साथ हुई मारपीट का बदला लेने पिता ने एक युवक को धमकाते हुए गोली चला दी। हालांकि हमले में युवक बच गया।

पुलिस ने बताया कि शरद बेन 20 वर्ष निवासी बेन मोहल्ला रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेन मोहल्ला के बाहर मैदान में खड़ा था, पिछले 3-4 दिन से आजाद चौक निवासी निशांत सोनकर से उसके भाई शिवा सोनकर का विवाद चल रहा है उसके भाई शिवा बेन एवं साहिल बेन ने निशांत सोनकर के लड़के राजवीर सोनकर को मारा था इसी बात को लेकर निशांत सोनकर अपने परिवार के लोगोें के साथ उसके मोहल्ले के पास मैदान में आया, निशांत सोनकर उसे एव उसके भाई को गाली गलोज करते हुये बोला कि तुम लोग मेरे लड़के के साथ मारपीट किये थे, मैं तुम लोगों केा छोडूंगा नहीं, कहते हुये निशांत सोनकर ने हवाई फायर कर दिया जिससे आसपास भीड़ एकट्ठा हो गयी, जिससे वह डरकर मोहल्ला तरफ भाग गया उसे कोई चोट नहीं आई है।

Next Post

भारत की महासागर योजना में एक महत्वपूर्ण भागीदार है सेशेल्स: उपराष्ट्रपति राधाकृषणन

Sun Oct 26 , 2025
नयी दिल्ली/ विक्टोरिया (सेशेल्स) , 26 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सेशेल्स को हिंद महासागर क्षेत्र में पारस्परिक सुरक्षा और विकास के बारे में भारत की वृहद योजना में एक महत्वपूर्ण भागीदार बताया है। उपराष्ट्रपति सेशेल्स की दो दिन की यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने सेशेल्स में […]

You May Like