
मक्सी – देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने गुरुवार को शाम 6.30 बजे मक्सी पहुंचकर निर्माणाधीन फोरलेन एवं रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। उन्होंने फोरलेन निर्माण के दौरान दुकानदारों एवं किसानों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
सांसद सोलंकी ने बताया कि करीब 29.51 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन और आरओबी बनने से मक्सी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल, मंडल महामंत्री सुनील नानू पंड्या सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
