राज्य सरकारों से वहां की भाषाओं में संवाद करेंगे शाह

नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के साथ भाषा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में स्पष्ट किया कि वह आगामी दिसम्बर से हर राज्य की सरकार और वहां के लोगों के साथ वहां की भाषा में ही संवाद करेंगे।

श्री शाह ने गृह मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की सभी भाषाओं के प्रचार प्रसार की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए अलग से भारतीय भाषा अनुभाग विभाग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार दक्षिण की भाषाओं की विरोधी नहीं है लेकिन भाषा के नाम पर जहर घोलने और उसकी आड में भ्रष्टाचार तथा घोटाले की अनुमति नहीं दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं दिसम्बर से हर राज्य की सरकार और वहां के लोगों के साथ उनकी भाषा में संवाद करेंगे। उन्होंने तमिलनाडु में सत्तारूढ द्रमुक सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि उसने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढाई तमिल में कराने की हिम्मत नहीं दिखाई । उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार मेडिकल और इंजीनयरिंग की शिक्षा तमिल भाषा में करायेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार भाषा के नाम पर देश का विभाजन नहीं होने देगी और वह पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि हिन्दी की किसी से प्रतियोगिता नहीं है हिन्दी सभी भाषाओं की सखी है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी भाषाओं के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Next Post

कपड़ों पर चटनी गिराई और गायब कर दिया रुपयों से भरा बैग

Fri Mar 21 , 2025
सुसनेर। शहर में एक महिला को चकमा देकर अज्ञात बदमाश हजारों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया. वारदात को इतने शातिर तरीके से अंजाम दिया गया कि महिला को जब तक समझ आता, तब तक उसकी मेहनत की कमाई गायब हो चुकी थी. पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे […]

You May Like