इंदौर: अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगांव रेलखंड पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है और रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है.पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है.
इसमें ट्रेन संख्या 20936 इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस 26 जुलाई 2026 को इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 20936 इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन अहमदाबाद से गांधीधाम के बीच निरस्त रहेगी. ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस 27 जुलाई 2026 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. यह ट्रेन गांधीधाम से अहमदाबाद के बीच निरस्त रहेगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है. यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव तथा अन्य नवीनतम जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट तथा रेलवन ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.
