वाशिंगटन, 13 अगस्त (वार्ता) व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में होने वाली शिखर वार्ता “श्री ट्रंप के लिए एक सुनने-समझने की प्रक्रिया है।”
इस बयान से रूस-यूक्रेन युद्धविराम समझौते के शीघ्र होने की उम्मीदें कम हो गयी है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा, ” रूस और यूक्रेन युद्ध में शामिल केवल एक ही पक्ष इस बैठक में उपस्थित रहेगा, इसलिए श्री ट्रंप को वहाँ जाकर इस बात की और बेहतर और ठोस समझ हासिल करनी होगी कि इस युद्ध को कैसे समाप्त किया जा सकता है।”
व्हाइट हाउस ने कहा कि अलास्का के एंकोरेज में होने वाली इस बातचीत के दौरान श्री ट्रंप अपने समकक्ष से आमने-सामने मिलेंगें और भविष्य में वह रूस भी जा सकते हैं।
सुश्री लेविट ने कहा, “शायद उनकी भविष्य में रूस की यात्रा की योजना है।”

