27 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने आज अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विदिशा।नगर पालिका विदिशा के भाजपा पार्षद पिछले 27 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि विकास पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है। इस सबके लिए विदिशा विधायक मुकेश टंडन को उन्होंने जिम्मेदार ठहराया, इन 27 दिनों के दौरान प्रशासन या संगठन की ओर से कोई भी व्यक्ति उनसे मिलने नहीं पहुंचा। जिससे नाराज होकर उन्होंने आज धरना प्रदर्शन करने के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगे कि जो टेंडर उनके वार्ड में सड़क और अन्य निर्माण कार्य के लिए जारी किए गए थे। उन्हें विधायक द्वारा रद्द कर दिया गया है। पूर्व में 2 साल तक नगर पालिका सुचारू रूप से चली विकास के कार्य भी किए गए, लेकिन विधायक द्वारा नगरपालिका में हस्तक्षेप बढ़ाने के साथ यह अव्यवस्था फैली और विकास पूरी तरह रुक गया पार्षदों ने विधायक को बाहुबली नेता करार देते हुए विकास में बाधक बताया।

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने खजुराहो स्थित पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में लाइट एंड साउंड-शो देखा

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा के बाद विश्व धरोहर खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित लाइट एवं साउंड-शो देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम मंदिर समूह में दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट का शुभारंभ भी किया। लाइट एंड साउंड-शो के माध्यम से खजुराहो […]

You May Like