जीएसटी संग्रह अप्रैल में 2,42,702 करोड़ पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत सकल राजस्व संग्रह अप्रैल 2026 में 8.7 प्रतिशत बढ़कर 2,42,702 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अप्रैल में घरेलू जीएसटी संग्रह 1,85,122 करोड़ रुपये और आयातित वस्तुओं पर जीएसटी राजस्व 57,580 करोड़ रुपये रहा। इनमें क्रमशः 4.3 प्रतिशत और 25.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वित्त वर्ष के पहले महीने में जीएसटी के मद में सरकार ने 31,793 करोड़ रुपये का रिफंड भी दिया है जो सालाना आधार पर 19.3 प्रतिशत अधिक है।

इस प्रकार रिफंड घटाने के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 7.3 प्रतिशत बढ़कर 2,10,909 करोड़ रुपये पर रहा। इसमें घरेलू संग्रह 0.3 फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 1,65,126 करोड़ रुपये और आयातित वस्तुओं पर 42.9 प्रतिशत बढ़कर 45,784 करोड़ रुपये हो गयी।

.....

Next Post

ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए रियान पराग: बीसीसीआई ने लगाया भारी जुर्माना, मैकुलम और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज भी मैच के दौरान कर चुके हैं ऐसी हरकत

Fri May 1 , 2026
मुल्लांपुर | आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान, राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में कैमरा जब ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़ा, तो पराग को वेप (Vape) का इस्तेमाल […]

You May Like

मनोरंजन